तीन विभाग,एक भवन और झाड़ियों में गुम हो गए तीन सरकारी दफ्तर,अफसरों को नहीं दिखती बदहाली

Must Read

तीन विभाग,एक भवन और झाड़ियों में गुम हो गए तीन सरकारी दफ्तर,अफसरों को नहीं दिखती बदहाली

एक ही भवन में संचालित हैं DMO, DMC और क्रेडा के कार्यालय, परिसर में कचरे का अंबार और चारों तरफ उगी गाजर घास

नमस्ते कोरबा :- शहर की व्यवस्था और स्वच्छता का जिम्मा संभालने वाले सरकारी महकमों के अपने ही दफ्तर बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं। रामपुर क्षेत्र में घनी झाड़ियों के बीच संचालित तीन महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों को देखकर ऐसा लगता है, मानो ये किसी सरकारी भवन में नहीं बल्कि जंगल के बीच चल रहे हों। यहां DMO, DMC और क्रेडा विभाग के कार्यालय एक ही भवन में संचालित हैं,

कार्यालय परिसर के चारों तरफ गाजर घास और झाड़ियां इस कदर फैल चुकी हैं कि पूरा भवन हरियाली और कचरे के बीच छिप गया है। परिसर में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है। साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आती है। हैरानी की बात यह है कि इन तीनों कार्यालयों में जिम्मेदार अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहते हैं, लेकिन उन्हें अपने ही कार्यालय परिसर की यह दुर्दशा दिखाई नहीं देती।

आमतौर पर सरकारी कार्यालयों से व्यवस्था, अनुशासन और स्वच्छता की अपेक्षा की जाती है, लेकिन यहां तस्वीर इसके ठीक उलट है। जिस परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए, वहां झाड़ियों और गंदगी ने डेरा जमा रखा है। यह स्थिति केवल एक भवन तक सीमित नहीं है। शहर के कई अन्य शासकीय कार्यालयों में भी साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर इसी तरह की उदासीनता देखने को मिलती है।

ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जिन विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय परिसर की सफाई और व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे पा रहे, उनसे शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद कैसे की जाए? सरकारी दफ्तरों की यह तस्वीर प्रशासनिक निगरानी और जिम्मेदारी, दोनों पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाली को दूर करने के लिए कब कदम उठाते हैं।

Read more :- नन्हों की सुरक्षा में ढाल बने बड़े हाथी,सूंड से सहारा, कदम-कदम पर पहरा… हाथियों ने दिखाई परिवार की ताकत, देखिए यह दिलचस्प वीडियो

कोरबा ब्रेकिंग : महाराणा प्रताप चौक के पास टायर दुकान में लगी भीषण आग, धू-धूकर जले टायर,देखिए वीडियो 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*सजने लगे शहर के चर्च, जोसीयश इंटरनेशनल चर्च में भी बड़े दिन की तैयारियां शुरू* 

*सजने लगे शहर के चर्च,जोसीयश इंटरनेशनल चर्च में भी बड़े दिन की तैयारियां शुरू* नमस्ते कोरबा। एक माह पहले से...

More Articles Like This

- Advertisement -