*सजने लगे शहर के चर्च,जोसीयश इंटरनेशनल चर्च में भी बड़े दिन की तैयारियां शुरू*
नमस्ते कोरबा। एक माह पहले से ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के तमाम बड़े–छोटे चर्चों में सफाई और रंगरोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। डिंगापुर स्थित जोसीयश इंटरनेशनल चर्च को भी सजाया जा रहा है। चर्च के पास्टर आमोस मसीह खुद वेलेंटियर्स और मेंबरों के साथ कलीसिया की साफ– सफाई कार्य में लगे हुए है।
सुबह 11 बजे से ही बड़े और युवा सभी चर्च पहुंच जाते हैं और बड़े उत्साह के साथ कार्य में हाथ बटाते हैं। रंग-रोगन के बाद चर्च की सजावट होगी। त्योहार से पहले चर्च परिसर, प्रार्थना कक्ष और घरों की सफाई के साथ पुताई व रंग-रोगन का काम किया जायेगा।
क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी लाइटों और प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियां (गोशाला) तैयार की जाएगी। आने वाले दिनों में विशेष प्रार्थना सभाओं, कैरोल गीतों और बाजारों की रौनक के साथ उत्सव का माहौल भी बनने लगेगा।
कोरबा ब्रेकिंग : महाराणा प्रताप चौक के पास टायर दुकान में लगी भीषण आग, धू-धूकर जले टायर,देखिए वीडियो










