Korba breaking : सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का नशा करते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप,नौवीं की छात्राएं शराब-सिगरेट तो छात्र गांजा पीते आए नजर
नमस्ते कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबीधतुरा के छात्र-छात्राओं का नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में नौवीं कक्षा की दो छात्राएं शराब के नशे में सिगरेट पीते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रही हैं। वहीं इसी कक्षा के कुछ छात्र गांजा पीते नजर आ रहे हैं।
मामले की पुष्टि विद्यालय के प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई है। स्कूली बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने अभिभावकों और शिक्षा व्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। अब मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर नजर है,
Read more :- जाम के जंजाल में कोरबा,सड़कों पर थमी रफ्तार,हर रास्ते पर जाम,भगवान भरोसे यातायात व्यवस्था










