जाम के जंजाल में कोरबा,सड़कों पर थमी रफ्तार,हर रास्ते पर जाम,भगवान भरोसे यातायात व्यवस्था

Must Read

जाम के जंजाल में कोरबा,सड़कों पर थमी रफ्तार,हर रास्ते पर जाम,भगवान भरोसे यातायात व्यवस्था

नमस्ते कोरबा : शहर की सड़कों पर जाम अब रोजमर्रा की परेशानी बन गया है। ओवरब्रिज के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं तो ट्रांसपोर्ट नगर और सीएसईबी चौक पर कोयला गाड़ियों की आवाजाही से यातायात रेंग रहा है। अंडरब्रिज निर्माण के चलते पावर हाउस रोड पर बढ़े वाहनों के दबाव ने स्थिति और बिगाड़ दी है। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आ रही है।

दरी रोड स्थित श्री अग्रसेन स्कूल की छुट्टी होते ही इस मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। अभिभावकों के वाहनों की भीड़ से पहले से व्यस्त सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है। दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट नगर और सीएसईबी चौक पर भारी वाहनों की आवाजाही आम लोगों की राह रोक रही है।

अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से सड़कें संकरी

जाम की समस्या को दुकानों के बाहर सड़क तक फैले सामान और बेतरतीब पार्किंग ने और गंभीर बना दिया है। सड़क पर खड़े वाहन आवागमन में बाधा बन रहे हैं। मल्टीलेवल पार्किंग होने के बावजूद उसका अपेक्षित उपयोग नहीं हो रहा। नतीजतन पार्किंग की समस्या सड़कों पर दिखाई दे रही है।

समाधान के बजाय रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के बावजूद शहर में यातायात प्रबंधन प्रभावी नजर नहीं आता। न भारी वाहनों के लिए ठोस व्यवस्था दिखती है और न ही अतिक्रमण व पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण। स्कूलों की छुट्टी के समय विशेष ट्रैफिक प्रबंधन की भी जरूरत है। सवाल यही है कि आखिर कब जिम्मेदार अमला जागेगा और कोरबा के लोगों को रोजाना के जाम से राहत मिलेगी?

Read more :-  हंसी के ठहाकों, व्यंग्य की धार, गीतों की मिठास और श्रृंगार की खूबसूरती से सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हंसी के ठहाकों, व्यंग्य की धार, गीतों की मिठास और श्रृंगार की खूबसूरती से सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और...

हंसी के ठहाकों, व्यंग्य की धार, गीतों की मिठास और श्रृंगार की खूबसूरती से सजेगी कविता की महफिल, देशभर...

More Articles Like This

- Advertisement -