धनतेरस-दीपावली पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं,हर घर रोशन हो,हर चेहरे पर मुस्कान खिले
नमस्ते कोरबा :- पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर कोरबा जिले सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।
जयसिंह अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। आइए हम सभी मिलकर इस पावन त्योहार को अपने परिवार, मित्रों और पूरे समाज के साथ हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाएं। उन्होंने कोरबा के नागरिकों से अपील की कि त्योहार की खुशियां बांटें, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाएं और प्रेम व सद्भाव के साथ दीपावली का आनंद लें।
उन्होंने विशेष रूप से पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने, बच्चों का ध्यान रखने तथा सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली की असली खुशी अपनों के साथ मुस्कान और खुशियां बांटने में है।
Read more :- जयसिंह अग्रवाल की मौजूदगी में कांग्रेस ने बनाई रणनीति, 11 से 15 नवंबर तक जिले में होगी ‘जनचौपाल’










