“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”
नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम बारिश और घने बादलों ने चांद के दीदार पर पानी फेर दिया। दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली सुहागिनें छलनी और पूजा की थाली लेकर छतों पर पहुंचीं, लेकिन चांद बादलों की ओट से बाहर नहीं निकला। शहर की कॉलोनियों से लेकर मोहल्लों तक महिलाएं चंद्रमा के इंतजार में आसमान निहारती रहीं।
मौसम की मार से चंद्रोदय का उल्लास फीका जरूर पड़ा, लेकिन आस्था कम नहीं हुई। चांद नहीं दिखने से व्रत के पारण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। महिलाओं ने धार्मिक मान्यताओं और पंडितों की सलाह के अनुसार आगे की रस्में निभाईं।

बादलों ने चांद छिपाया, बारिश ने बढ़ाया इंतजार, लेकिन सुहागिनों की श्रद्धा अडिग रही। कोरबा में बारिश ने चांदनी रात का नजारा भले ही छीन लिया, लेकिन सुहागिनों की आस्था और पति की लंबी उम्र की कामना पर उसका असर नहीं पड़ा।

Read more :- कोरबा में चक्रवात का असर,बारिश से धान पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता











