दादर के घर में मिले दो अहिराज, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद सुरक्षित रेस्क्यू**प्रजनन अवस्था में थे नर-मादा सांप, जितेंद्र सारथी ने बरती सावधानी; जंगल में छोड़ा

Must Read

दादर के घर में मिले दो अहिराज, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद सुरक्षित रेस्क्यू,प्रजनन अवस्था में थे नर-मादा सांप, जितेंद्र सारथी ने बरती सावधानी; जंगल में छोड़ा

नमस्ते कोरबा। शहर के दादर क्षेत्र में एक घर के भीतर एक साथ दो अहिराज सांप मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। रात करीब 8:30 बजे सांपों को देखकर परिजनों ने वन विभाग और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि दोनों सांप प्रजनन अवस्था में हैं। ऐसे में उन्हें जबरन अलग करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उनके प्राकृतिक रूप से अलग होने का इंतजार किया गया।

करीब डेढ़ घंटे बाद जब नर और मादा सांप स्वतः अलग हुए, तब जितेंद्र सारथी ने सावधानीपूर्वक दोनों का एक-एक कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद दोनों सांपों को उनके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

**अत्यंत विषैला होता है अहिराज**

जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज को अंग्रेजी में बैंडेड क्रेट (Banded Krait) कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम *Bungarus fasciatus* है। काली-पीली चमकदार पट्टियों वाला यह सांप अत्यंत विषैला और मुख्यतः रात्रिचर होता है। सामान्यतः यह इंसानों से दूरी बनाए रखता है। प्रजनन अवस्था में एक साथ दो अहिराज का मिलना अपेक्षाकृत दुर्लभ दृश्य है। ऐसे समय में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य और सावधानी बरतना जरूरी होता है।

**सांप दिखे तो खुद पकड़ने की न करें कोशिश**

रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराकर उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें। वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और सतर्कता से ही मानव जीवन तथा प्रकृति, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Read more :- कोरबा की फिजा में घुली ठंडक, मौसम हुआ मस्त!गुनगुनी धूप, सर्द हवाओं का अहसास और चाय की चुस्कियां… सर्दियों की आहट ने शहर की जिंदगी में घोली मिठास

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा की फिजा में घुली ठंडक, मौसम हुआ मस्त!गुनगुनी धूप, सर्द हवाओं का अहसास और चाय की चुस्कियां… सर्दियों की आहट ने शहर की...

कोरबा की फिजा में घुली ठंडक, मौसम हुआ मस्त!गुनगुनी धूप, सर्द हवाओं का अहसास और चाय की चुस्कियां… सर्दियों...

More Articles Like This

- Advertisement -