धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित 

Must Read

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित

नमस्ते कोरबा : ज्योति भूषण विधि महाविद्यालय कोरबा के छात्र धनंजय कुमार शुक्ला का चयन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वे अगले महीने नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। 15 सितंबर को डीपी विप्र लॉ कॉलेज बिलासपुर में हुए अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में धनंजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बेहतरीन बॉक्सिंग तकनीक की बदौलत धनंजय कुमार का चयन नेशनल यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।

पाली पडनिया गांव में रहने वाले धनंजय कुमार के चयन पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती किरण चौहान, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर सहित जिला बॉक्सिंग संघ पदाधिकारियों ने धनंजय कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Read more :- *पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत*

‘कोहड़िया निवास में चढ़ावा चढ़ाए बिना नहीं होते काम,जयसिंह अग्रवाल का मंत्री पर हमला,पूर्व मंत्री बोले कथित वसूली के खिलाफ छेड़ेंगे आंदोलन’

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत*

*पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत* नमस्ते कोरबा : नवरात्रि के...

More Articles Like This

- Advertisement -