मोबाइल ऑन किया… लोकेशन मिली और दबोचा गया कोरबा के ग्राम बरपाली सेप्टिक टैंक हत्याकांड का आरोपी

Must Read

मोबाइल ऑन किया… लोकेशन मिली और दबोचा गया कोरबा के ग्राम बरपाली सेप्टिक टैंक हत्याकांड का आरोपी

नमस्ते कोरबा : श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली के चर्चित सेप्टिक टैंक हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी मनोज उरांव को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया। महिला की मौत के बाद शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में छिपाकर आरोपी फरार हो गया था।

रायपुर से चिरमिरी और फिर अंबिकापुर भागता रहा मनोज उरांव, पुलिस की घेराबंदी में आया पकड़ में

पुलिस से बचने के लिए वह लगातार शहर बदलता रहा, लेकिन अंबिकापुर में मोबाइल चालू करना उसके लिए भारी पड़ गया। लोकेशन मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंची संतोषी

मनोज के साथ करीब दो साल से 33 वर्षीय संतोषी रह रही थी। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसके चार बच्चे हैं। रक्षाबंधन पर संतोषी मायके नहीं पहुंची तो भाइयों को चिंता हुई। मनोज से पूछने पर उसने संतोषी के एक दिन पहले ही घर से चले जाने की बात कही। कई दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला, दुर्गंध से हुआ शक

तलाश के दौरान परिजन जब मनोज के घर की बाड़ी की ओर पहुंचे तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला मिला। अंदर से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में टैंक खुलवाया तो अंदर संतोषी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। इसके बाद मनोज की तलाश तेज कर दी गई।

रायपुर से चिरमिरी भागा, अंबिकापुर में मोबाइल ने खोला राज

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले रायपुर पहुंचा। पुलिस को उसके वहां होने की भनक लगी तो टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपी वहां से चिरमिरी निकल गया। इसके बाद वह अंबिकापुर पहुंचा। यहां जैसे ही उसने मोबाइल फोन चालू किया, पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई। टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

चिकन बनाने को लेकर विवाद का दावा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। वह चिकन लेकर घर आया था और संतोषी से उसे बनाने के लिए कहा था। चिकन नहीं बनाने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपी के कथित बयान के अनुसार उसने गुस्से में डंडे से संतोषी की पिटाई कर दी। बाद में जब खाना खाने के लिए उसे उठाने पहुंचा तो वह मृत मिली।

आरोपी के मुताबिक घबराकर उसने शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया और ढक्कन बंद कर फरार हो गया।आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। हत्या की वजह, मारपीट की परिस्थितियों और महिला की मौत के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

Read more :- सोनालिया पुल के पास नहर की रिटर्निंग वॉल खतरनाक हालत में,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सोनालिया पुल के पास नहर की रिटर्निंग वॉल खतरनाक हालत में,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सोनालिया पुल के पास नहर की रिटर्निंग वॉल खतरनाक हालत में,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -