सोनालिया पुल के पास नहर की रिटर्निंग वॉल खतरनाक हालत में,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Must Read

सोनालिया पुल के पास नहर की रिटर्निंग वॉल खतरनाक हालत में,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

नमस्ते कोरबा :- सोनालिया पुल के पास नहर की रिटर्निंग वॉल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और अब यहां गंभीर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नगर निगम ने 19 मार्च को ही जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी थी, लेकिन महीनों बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग ने रिटर्निंग वॉल के कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी कीलेकिन किसी ठेकेदार ने काम में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ा और अब दीवार की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। सवाल यह है कि जब खतरा पहले ही सामने आ चुका था, तो समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

दीवार टूटी, खतरा बढ़ा…अधिकारी को जानकारी तक नहीं!

मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जब जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो संबंधित अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी सफल नहीं हुआ। वहीं दूसरे अधिकारी से मिलने के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। एक तरफ सड़क किनारे क्षतिग्रस्त दीवार हादसे को न्योता दे रही है दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क तक नहीं हो पा रहा है।

सभापति ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कलेक्टर से मामले में जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि नहर से जुड़े कार्यों में पहले भी लापरवाही सामने आ चुकी है, इसलिए पूरे मामले की गंभीरता से जांच और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

हैरानी यह है कि खतरे से बचाव के लिए फिलहाल सड़क किनारे बांस की बल्लियां और रेडियम लगाकर लोगों को सावधान करने की कवायद की जा रही है। यानी स्थायी सुरक्षा इंतजाम के बजाय अस्थायी उपायों के सहारे लोगों को खतरे से बचाने की कोशिश हो रही है।

अंडरपास भी अधर में, बढ़ी परेशानी

इसी क्षेत्र में रेलवे अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसका काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। कुछ दिन पूर्व मंत्री लखन लाल देवांगन ने 10 दिन के भीतर अंडरपास का काम शुरू होने की बात कही थी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की नजर अब अंडरपास के काम के साथ-साथ नहर की रिटर्निंग वॉल की सुरक्षा पर भी है।

सोनालिया पुल से नहर मार्ग पर संभलकर चलें

रिटर्निंग वॉल की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखते हुए इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सुरक्षित रहें और क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास अनावश्यक रुकने से बचें।

Read more :- जयसिंह की अगुवाई में कांग्रेस का हल्लाबोल,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, जांच और गिरफ्तारी की मांग को लेकर विशाल विरोध रैली

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मोबाइल ऑन किया… लोकेशन मिली और दबोचा गया कोरबा के ग्राम बरपाली सेप्टिक टैंक हत्याकांड का आरोपी

मोबाइल ऑन किया… लोकेशन मिली और दबोचा गया कोरबा के ग्राम बरपाली सेप्टिक टैंक हत्याकांड का आरोपी नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -