कृष्ण भक्ति में दिखी सामाजिक एकता,अग्रवाल सभा ने किया यादव समाज की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

Must Read

कृष्ण भक्ति में दिखी सामाजिक एकता,अग्रवाल सभा ने किया यादव समाज की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

नमस्ते कोरबा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सर्व यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा एवं रैली का अग्रवाल सभा कोरबा ने आत्मीयता और उत्साह के  पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ट्रांसपोर्ट नगर में अग्रवाल सभा की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

शोभायात्रा के पहुंचने पर अग्रवाल सभा के प्रबुद्धजनों ने भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान समाज के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें स्वल्पाहार वितरित किया।

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अग्रवाल सभा की इस आत्मीय पहल ने आयोजन में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने अग्रवाल समाज द्वारा किए गए स्वागत एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल बताया।

Read more :- सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कोरबा में आयोजित हुयी भव्य शोभायात्रा एवं रैली.पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ

मोबाइल आया, कंप्यूटर आया… नहीं बदली गुरुशरण की बही,हिंदी अंकों में आज भी दर्ज है चार दशक पुराना कारोबार, देखिए इस खास खबर में

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मोबाइल आया, कंप्यूटर आया… नहीं बदली गुरुशरण की बही,हिंदी अंकों में आज भी दर्ज है चार दशक पुराना कारोबार, देखिए इस खास खबर में

मोबाइल आया, कंप्यूटर आया... नहीं बदली गुरुशरण की बही,हिंदी अंकों में आज भी दर्ज है चार दशक पुराना कारोबार,...

More Articles Like This

- Advertisement -