पत्रकार स्व.संजय देवांगन के परिजनों को पूर्व मंत्री जयसिंह ने सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

Must Read

पत्रकार स्व.संजय देवांगन के परिजनों को पूर्व मंत्री जयसिंह ने सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस क्लब कोरबा के दिवंगत सदस्य पत्रकार स्वर्गीय संजय देवांगन के निवास पहुंचकर उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और तत्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक राशि सौंपी।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हाल ही में कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा की थी कि प्रेस क्लब के किसी भी सदस्य के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को संबल देने के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसी प्रतिबद्धता के तहत वे आज दिवंगत पत्रकार के दुरपा रोड स्थित निवास पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार रहे मौजूद

इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज और उप सचिव हरीश तिवारी सहित वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र गुप्ता, पत्रिका डॉली सिंह तथा दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Read more :- जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर का मंत्री देवांगन पर तीखा हमला “जब ग्रामीण मदद मांगने पहुंचे थे तब हाथ खड़े कर दिए, अब उनके संघर्ष का श्रेय लेने की इतनी बेचैनी क्यों?”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर का मंत्री देवांगन पर तीखा हमला “जब ग्रामीण मदद मांगने पहुंचे थे तब हाथ खड़े कर दिए, अब उनके...

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर का मंत्री देवांगन पर तीखा हमला “जब ग्रामीण मदद मांगने पहुंचे थे तब हाथ...

More Articles Like This

- Advertisement -