कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

Must Read

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

नमस्ते कोरबा। कोरबा यूथ मलयाली समाज द्वारा आज आयोजित पारंपरिक ओणम उत्सव में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने समाज के सदस्यों एवं आयोजन समिति के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं और सभी को ओणम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने मलयाली समाज द्वारा परंपरागत रूप से तैयार किए गए विभिन्न दक्षिण भारतीय व्यंजनों एवं प्रसाद का भी आनंद लिया। उन्होंने आयोजन की आत्मीयता, अनुशासन और सांस्कृतिक रंगों की सराहना करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि “ओणम केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, समृद्धि और सामाजिक एकता का संदेश देने वाली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा है। कोरबा की पहचान ही विविध संस्कृतियों और परंपराओं के सुंदर संगम से बनी है।”

उन्होंने कोरबा यूथ मलयाली समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।“कोरबा यूथ मलयाली समाज को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेम, समृद्धि और खुशियों से भरा रहे हर परिवार।”

Read more – *कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,840SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में जंगली सूअरों का आतंक,भटगांव-परसाखोला के पास 12 से अधिक जंगली सूअर दिखे, किसानों की बढ़ी चिंता

कोरबा में जंगली सूअरों का आतंक,भटगांव-परसाखोला के पास 12 से अधिक जंगली सूअर दिखे, किसानों की बढ़ी चिंता नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -