सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Must Read

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

नमस्ते कोरबा :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को सीजेपी के संसद मार्च के आह्वान के बीच देशभर में सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाजें बुलंद हुईं। इसी कड़ी में कोरबा में भी युवा अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान के नेतृत्व में निहारिका स्थित सुभाष चौक पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण एवं संविधानसम्मत अनशन आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस अनशन में विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता दर्ज कर समर्थन जताया।

अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान ने कहा कि सोनम वांगचुक जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, वे देश के युवाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा तथा लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत संरक्षण देने की मांगों का समर्थन किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अनशन किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, युवाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में आयोजित किया गया है। साथ ही स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कोरबा शहर की जर्जर एवं बदहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत और सुधार की मांग भी की गई।

अनशन के समापन पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने, सार्थक संवाद स्थापित करने और शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

Read more :- मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल: एक वर्ष समर्पण, संवेदना और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के नाम,सेवा की विरासत,विश्वास की पहचान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर*

*बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर* नमस्ते कोरबा : भारत...

More Articles Like This

- Advertisement -