“मौत के बाद भी नहीं मिली सड़क, कंधों पर घर पहुंचा शव”

Must Read

“मौत के बाद भी नहीं मिली सड़क, कंधों पर घर पहुंचा शव”

नमस्ते कोरबा :- विकास के दावों के बीच पाली ब्लॉक के हर्राडीह गांव से व्यवस्था की बदहाली की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। सड़क हादसे में ग्रामीण मोतीलाल धनुवार की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों को उनका शव लकड़ी के सहारे कंधों पर रखकर पैदल गांव तक ले जाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि गांव तक पहुंचने के लिए न तो पक्की सड़क है और न ही नाले पर पुल। बारिश के दिनों में नाला उफान पर होने से हर्राडीह गांव का संपर्क मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता है। मजबूरी में ग्रामीणों ने शव को पैदल ढोकर गांव पहुंचाया।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र में सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने हर्राडीह तक सड़क और नाले पर पुल निर्माण की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

Read more:- “सरकारी आमंत्रण पत्र में प्रोटोकॉल पर सवाल, सांसद का नाम महापौर से नीचे”

दादरखुर्द हादसे पर कांग्रेस नेत्री ने उठाए सवाल, कहा समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी एक मासूम की जान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सरकारी आमंत्रण पत्र में प्रोटोकॉल पर सवाल, सांसद का नाम महापौर से नीचे”

"सरकारी आमंत्रण पत्र में प्रोटोकॉल पर सवाल, सांसद का नाम महापौर से नीचे" नमस्ते  कोरबा। जिला प्रशासन और नगर निगम...

More Articles Like This

- Advertisement -