Monday, June 2, 2025

कांग्रेसी पार्षद एवं एमआईसी सदस्यों ने निगम के खिलाफ दिया धरना

Must Read

नमस्ते कोरबा :: प्रदेश में हमारी सरकार है, निगम में हमारे कांग्रेस पार्टी के महापौर और सभापति है, लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नही है….ये गंभीर आरोप किसी और ने नही बल्कि कांग्रेस के ही पार्षद और एमआईसी सदस्यों ने कोरबा में लगाया है। कोरोना संक्रमण के भयावह दौर में गरीब परिवारो का राशन कार्ड नही बनने और उन तक राशन नही पहुंचने को लेकर आज कोरबा नगर निगम के कांग्रेस पार्षद और एमआईसी सदस्यों का गुस्सा फूट पड़ा। फिर क्या था शाम के वक्त कोरबा में तेज बारिश हो रही थी और इसी बारिश के बीच करीब 15 कांग्रेसी पार्षद और एमआईसी सदस्य निगम के गेट के सामने भरी बारिश में ही धरने पर बैठ गये और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पार्षद अमरजीत सिंह ने निगम अफसरों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके क्षेत्र कुसमुंडा में 30 बेड का कोविड सेंटर बनाया गया है। सेंटर में 13 मरीज भर्ती है, मरीजो के बेहतर स्वास्थ के लिए पार्षद मद से अमरजीत सिंह और पार्षद साहिद कूजूर ने आक्सीजन कंशनटेटर कोविड सेंटर में दिया था। लेकिन कोविड सेंटर में दिये गये आक्सीजन कंशनटेटर को उठाकर सीपेट में बने कोविड सेंटर में भिजवा दिया गया।

पार्षदो ने आरोप लगाते हुए कहां कि पार्षद मद से खरीदे गये समानो पर निगम प्रशासन बेजा कब्जा कर पार्षद मदों का दुरूपयोग कर रहे है। निगम के असफरो की उदासीनता के कारण पार्षद अपने जेब से पैसा लगाकर राशन वितरण करने के साथ ही अपने खर्चे पर क्षेत्र में सेनेटाईजेशन का काम करवा रहे है। वहीं एमआईसी सदस्य कृपाराम साहू ने अपने ही सरकार और निगम अफसरो की कार्य प्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होने आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में गरीबों को राशन तो नही दिया जा रहा है, उल्टे इस कोविड काल में निगम के अफसर पैसा लेकर अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे है। एमआईसी सदस्य कृपाराम साहू यहीं नही रूके उन्होने निगम के अफसरों पर गरीबों से 3-3 हजार रूपये लेकर राशन कार्ड बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेसी पार्षदो की नाराजगी ने आज एक बार फिर नगर निगम कोरबा में व्याप्त अराजकता की पोल खोल दी है।
आंदोलन कर रहे 15 कांग्रेसी पार्षद और एमआईसी सदस्यों ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है, वरना सभी एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
पार्षद और निगम आयुक्त एस.जयवर्धन के बीच चर्चा के बाद सभी पार्षद ने आयुक्त के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत संघ शिक्षा वर्ग सामान्य समापन समारोह घंटाघर,अंबेडकर प्रांगण, कोरबा में आयोजित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत संघ शिक्षा वर्ग सामान्य समापन समारोह घंटाघर,अंबेडकर प्रांगण, कोरबा में आयोजित नमस्ते कोरबा : राष्ट्रीय...

More Articles Like This

- Advertisement -