नौतपा में राहत: लू के थपेड़ों के बीच राहत की छांव बना पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा संचालित शीतल शरबत मंदिर

Must Read

नौतपा में राहत: लू के थपेड़ों के बीच राहत की छांव बना पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा संचालित शीतल शरबत मंदिर

नमस्ते कोरबा :- भीषण गर्मी एवं नौतपा की चिलचिलाती धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल द्वारा शहर में शीतल शरबत मंदिर के द्वारा शरबत वितरण कराया जा रहा है।

तेज गर्मी से बेहाल लोगों को ठंडा और मीठा शरबत उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने संचालित इस शिविर की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 11 बजे से होती है जो शाम तक लगातार जारी रहती है।जहां राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को शीतल एवं मीठा शरबत वितरित किया जा रहा है। भीषण तापमान के बीच यह व्यवस्था जनसामान्य के लिए विशेष राहत का माध्यम बन रही है।

विशेष बात यह है कि यह सेवा कार्य कोई नई पहल नहीं, बल्कि पिछले लगातार 15 वर्षों से संचालित किया जा रहा जनहितकारी अभियान है, जो हर वर्ष गर्मी के मौसम में लोगों के लिए संबल बनता है।

शिविर में प्रतिदिन विभिन्न स्वादों के शरबत उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत के साथ ऊर्जा भी प्राप्त हो रही है। इस सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि लगातार बढ़ते तापमान एवं लू के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में इस प्रकार की सतत जनसेवा न केवल राहत प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता का सशक्त संदेश भी प्रसारित कर रही है।

Read more :- Sunday special : “कोरबा के जंगलों में डालियों पर टंगा अमृत: तेंदू में छिपी सेहत, स्वाद और आजीविका की कहानी”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन*

*बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -