गौसेवा को नई गति देगा नया नेतृत्व: अग्रसेन गौसेवा समिति कनबेरी की कार्यकारिणी घोषित
नमस्ते कोरबा : श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कनबेरी (कोरबा) की वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अनुभवी और युवा चेहरों के संतुलन के साथ गठित यह टीम गौसेवा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।
समिति की कमान जयंन्त अग्रवाल को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है। उनके साथ श्याम सुंदर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (KCC) और चंद्रप्रकाश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महिला सहभागिता को मजबूती देते हुए श्रीमती उमा बंसल, श्रीमती मनीषा संदीप गोयल, श्रीमती श्रद्धा केडिया एवं श्रीमती मनीषा अग्रवाल को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठनात्मक ढांचे में राधेश्याम अग्रवाल (पिंटू) को सचिव, मनीष अग्रवाल को सह सचिव, देवाशीष केडिया को कोषाध्यक्ष और सौर्य अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अजय अग्रवाल को मीडिया एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि गौशाला के विकास, गौवंश की बेहतर देखभाल और सेवा कार्यों के विस्तार के लिए ठोस पहल की जाएगी। साथ ही सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समिति क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका को और मजबूत करेगी।
समिति सदस्यों ने कहा कि “गौसेवा ही हमारी परंपरा और पहचान है”, और इसी भावना के साथ नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेगी।
Read these :- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार को घेरा










