विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर बड़ी पहल :- शिवाय हॉस्पिटल के द्वारा “हाइपरटेंशन वीक” का आयोजन
नमस्ते कोरबा :- शहर में बढ़ते हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के मामलों को देखते हुए शिवाय हॉस्पिटल द्वारा विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य पहल शुरू की जा रही है। 17 मई 2026 को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत 18 मई से 23 मई 2026 तक “हाइपरटेंशन वीक” का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक सप्ताह तक डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श (जांच सलाह) की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को समय पर जांच और सही जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
हॉस्पिटल द्वारा इस दौरान एक विशेष हाइपरटेंशन ब्लड टेस्ट पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है, जिसकी कीमत मात्र ₹1500 रखी गई है। इस पैकेज में CBC, यूरिन रूटीन, RFT, सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स, थायरॉयड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, RBS एवं HbA1c जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण शामिल हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एन. अविनाश (एमबीबीएस, डीएनबी – जनरल मेडिसिन), जो फिजिशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट हैं, मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल का कहना है कि नियमित जांच से हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी संबंधी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है, साथ ही रक्तचाप को नियंत्रित रखना संभव है।
अस्पताल में जांच और परामर्श का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है l
Read more :- कोरबा में चलती कार पर टूटी पेड़ की शाखा, कुछ सेकंड का फर्क और हो सकती थी जनहानि
“अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश” पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला











