कोरबा में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी का आगमन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

Must Read

कोरबा में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी का आगमन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

नमस्ते कोरबा : नेहरू नगर निवासी श्यामलाल अग्रवाल के निवास पर ठहरे स्वामी प्रमवानंद से मुलाकात करने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी जी को शाल भेंटकर सम्मानित किया और स्वामी जी ने माला पहनकर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी प्रमवानंद, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं, जिसकी स्थापना श्री श्री रविशंकर द्वारा की गई है। वर्तमान में स्वामी जी कोरबा प्रवास पर हैं।

बताया जा रहा है कि स्वामी जी अपने साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से संबंधित प्राचीन शिवलिंग के कुछ अंश लेकर आए हैं, जिन्हें आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु कोरबा के घंटाघर चौक पर रखा गया है।

शिवलिंग के इन अंशों को लेकर विभिन्न प्रकार की मान्यताएँ प्रचलित हैं जिनमें से एक मान्यता यह भी है कि हजारों साल पहले एकत्रित किये गए शिवलिंग के अंशों को प्राचीन काल में विदेशी आक्रमणों के दौरान खंडित अवशेषों को भक्तों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था जिन्हें बाद में जोड़कर पुन: शिवलिंग बनाया गया है.

श्रद्धालुओं में स्वामी जी के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। इस अवसर पर कोरबा के व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल के साथ अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे उपस्थित रहे.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में जुटेगा भू-विस्थापितों का जमवाड़ा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में SECL प्रभावितों का कलेक्ट्रेट घेराव 15 जून को, घंटाघर ओपन थिएटर में...

More Articles Like This

- Advertisement -