Saturday, February 21, 2026

राजस्व मंत्री ने मानसून से पहले सड़कों के मरम्मत कार्य को पूर्ण कराने एस.ई.सी.एल. को जारी किया था निर्देश

Must Read

ऽ इमलीछापर चौक से सर्वमंगला चौक तक की सड़क का मरम्मत कार्य।
ऽ हरदीबाजार से तरदा और तरदा से नहर मार्ग होते हुए सर्वमंगला नगर तक की सड़क।
ऽ एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा जारी की गई 2 करोड़ 76 लाख 71 हजार 218 रूपये की निविदा।

नमस्ते कोरबा :: प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एस.ई.सी.एल. प्रबंधन को निर्देशित करते हुए मानसून आरंभ होने से पहले इमलीछापर से सर्वमंगला को जोड़ने वाली सड़क के मरम्मत कार्य को शीघ्रता से पूरा कराने के लिए कहा है। इसी तारतम्य में एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा दो करोड़ छिहत्तर लाख इकहत्तर हजार दो सौ अट्ठारह रूपये की निविदा जारी कर दिया गया है। जारी की गई निविदा के एवज में पार्टियों द्वारा 29 मई तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि नियत है जबकि 31 मई को निविदा खोलने की तिथि निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि आम नागरिकों की सुविधा और सड़क पर सुरक्षित आवागमन की दृष्टि से कोरबा क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में राजस्व मंत्री सतत् प्रयत्नशील हैं और उनके ही प्रयासों का परिणाम है कि कोरबा शहर और आस-पास की अधिकांश सड़कों का मरम्मत कार्य बहुत तेजी से पूरा कराया गया है और शेष कार्यों को भी मानसून से पहले पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में विगत 27 फरवरी को साकेत भवन में आयोजित सार्वजनिक उपक्रमों की बैठक में उपस्थित एस.ई.सी.एल. कोरबा की चारों खदानों के महाप्रबंधकों सहित बिलासपुर जोन कार्यालय के टेक्निकल डायरेक्टर श्री पॉल की उपस्थिति में राजस्व मंत्री ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया था कि कोयला परिवहन की वजह से जर्जर हो चुकी हरदीबाजार से तरदा और तरदा से नहर मार्ग होते हुए सर्वमंगला नगर तक पहुंच मार्ग के मरम्मत कार्य के साथ ही इमलीछापर चौक से सर्वमंगला चौक तक सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य तत्काल कराया जाए। अब इस कार्य को एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा प्राथमिकता से पूरा कराने की दिशा में निविदा जारी कर दिया गया है और उम्मीद है कि यह कार्य मानसून आगमन से पहले पूरा करा लिया जाएगा।  

उल्लेखनीय है कि राजस्व मंत्री के सतत प्रयासों से कोरबा की विभिन्न सड़कों का कार्य बहुत तेजी से कराया गया है जिनमें कोरबा की मुख्य सड़कें सी.एस.ई.बी चौक से गौमुखी चौक तक, गौमुखी चौक से बरबसपुर तक और दर्री डैम से गोपालपुर तक की सड़कों का मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि सी.एस.ई.बी. चौक से मेजर ध्यानचंद चौक तक फोरलेन सड़क का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अग्रवाल समाज द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 मार्च 2026 अग्रसेन भवन कटघोरा में

अग्रवाल समाज द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 मार्च 2026 अग्रसेन भवन कटघोरा में नमस्ते कोरबा । समाजसेवा...

More Articles Like This

- Advertisement -