कोरबा में आंधी-तूफान बना कहर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

Must Read

कोरबा में आंधी-तूफान बना कहर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

नमस्ते कोरबा :- रविवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बदले मौसम ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं कुसमुंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा भी हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमुंडा के प्रेम नगर कपाटमुड़ा मार्ग में संतोष वर्मा द्वारा मकान निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल में बनी नई दीवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच तेज आंधी के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। यह दीवार पड़ोसी अजय धनवार के मकान के ऊपर जा गिरी, जिससे उनका छप्पर टूट गया।

हादसे के वक्त अजय धनवार अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। दीवार गिरने से ईंट और मलबा सीधे उनके ऊपर आ गिरा, जिससे अजय, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मोहल्ले के लोगों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल कोरबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।इस हादसे में घर के अंदर रखा स्कूटी वाहन, बर्तन, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Read more :- पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोल पिच में लगी आग पर पाया गया काबू**नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना**कलेक्टर ने दिए...

*कोल पिच में लगी आग पर पाया गया काबू**नगर सेना, अग्निशमन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई से...

More Articles Like This

- Advertisement -