सक्ति हादसे में श्रमिकों की जान चली गई और उद्योग मंत्री देवांगन केक काटकर मनाते रहे जन्मदिन :कांग्रेस  शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर

Must Read

सक्ति हादसे में श्रमिकों की जान चली गई और उद्योग मंत्री देवांगन केक काटकर मनाते रहे जन्मदिन :कांग्रेस  शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर

नमस्ते कोरबा: जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा है कि सक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को बॉयलर फटने से श्रमिकों की मौत के बाद प्रदेश में शोक का माहौल है। इस बीच घटना के समय उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का कोरबा में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होना बेहद दुखद है। उन्होंने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे असंवेदनशीलता करार दिया है।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने कहा- दुख जताने के साथ कार्यक्रमों में शामिल रहना असंवेदनशीलता

मंत्री का जन्मदिन 12 अप्रैल को था लेकिन कोरबा के साहित्य भवन में 14 अप्रैल की शाम को आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उनका बिलेटेड जन्मदिन समारोह रखा गया था। इसी दौरान दोपहर को सक्ति में भीषण हादसे की खबर सामने आई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री ने बयान जारी कर जांच की बात कही और दुख भी जताया, लेकिन निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। राठौर ने कहा है कि इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घटना को लेकर शोक संदेश दे रहे थे और इधर मंत्री लखन लाल केक काट रहे थे।जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।

राठौर ने कहा कि जब प्रदेश में इतनी बड़ी औद्योगिक दुर्घटना हुई और कई परिवारों के घर उजड़ गए, घायलों व उनके परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मची रही। तब जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि का जन्मदिन मनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के समय में संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक होता है, लेकिन यहां उल्टा दृश्य देखने को मिला।

कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे मामले में सरकार स्पष्ट करे कि हादसे के समय संबंधित विभाग और जिम्मेदार लोग क्या कर रहे थे। साथ ही संयंत्र में सुरक्षा मानकों की स्थिति और हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल ने ठोकी ताल, समाज सेवा और पारदर्शिता को बनाया मुख्य एजेंडा

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल ने ठोकी ताल, समाज सेवा और पारदर्शिता को बनाया...

More Articles Like This

- Advertisement -