अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल ने ठोकी ताल, समाज सेवा और पारदर्शिता को बनाया मुख्य एजेंडा
नमस्ते कोरबा :- अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी 2026-28 कार्यकाल के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए युवा समाजसेवी आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स, निहारिका) ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए समाजजनों से समर्थन की अपील की है।
आशीष गोयल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के हर परिवार की खुशहाली, एकता और सम्मान सुनिश्चित करना है। उन्होंने समाज के सभी अग्रबंधुओं से आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे।
उन्होंने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में समाज को एक सूत्र में जोड़ना, हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा समाज के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना शामिल है।
गोयल ने कहा, “आपका एक-एक मत समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। मेरा संकल्प है कि नई सोच और नई दिशा के साथ हम समाज को और अधिक संगठित और सशक्त बनाएंगे।”
उन्होंने अंत में समाजजनों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी चुनाव में अपना अमूल्य समर्थन देकर उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें, ताकि मिलकर समाज के बेहतर भविष्य की दिशा में कार्य किया जा सके।
Read more :- *सक्ती जिले के पावर प्लांट में दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक, राहत सहायता की घोषणा*










