*मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण* 

Must Read

*मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण*

नमस्ते कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आश्रयालय का नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सतत कार्य करते हुए अपने नागरिकों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।

मेडिकल अस्पताल के मरीजों एवं उनके परिजनों को मिलेगी सुविधा

कोरबा मेडिकल अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार ने सिर्फ दो वर्षो में विभिन्न प्रकार के जांच हेतु 4. 50 करोड़ का मशीन प्रदाय किया गया है, 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट 16.5 करोड़ का भवन निर्माणधीन है, जो की तेजी से पूर्ण हो रहा है। इसी तरह कैजुअल्टी भवन के ऊपर 100 बेड का वार्ड लगभग 3 करोड़ से निर्माणधीन है। मरीजों को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए 83 नग एसी लगाई जा रही है।

40 बिस्तर क्षमता वाला करीब 1 करोड़ 21 लाख की लागत का आई वार्ड का निर्माण जल्द प्रारंभ होने जा रहे हैं। नवजात बच्चों के लिए 6 बिस्तरों का बनाया गया। इसके साथ ही सीएसआर एवं डीएमएफ फंड से जल्द सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन खरीदी की प्रक्रिया शासन स्तर से जारी है,

हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इसकी सुविधा जिले वासियों को मिले।मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि इस रैन बसेरा से मरीजों के परिजनों को किसी भी तरह से परेशानी के सामना नहीं करना पड़ेगा।लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

     स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक उपलब्धि : महापौर संजू देवी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि सुशासन की सरकार में और माननीय केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में विगत दो वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। निर्माणधीन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद मेडिकल अस्पताल में और सुविधाएं मिलेगी।

इस अवसर पर सभापति नूतन ठाकुर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ के के सहारे, डॉ गोपाल कंवर, एसइसीएल गेवरा के ज़ीएम श्री एन के साहू, डॉ रवि जाटवर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री दुष्यंत शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।

Read more :- आस्था, इतिहास और प्रकृति का संगम कोरबा का राम कचहरी स्थल आज भी जीवंत परंपरा का प्रतीक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोर सक्रिय, रात में वाहन को बना रहे हैं निशाना

कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोर सक्रिय, रात में वाहन को बना रहे हैं निशाना नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -