सप्तमी पर सर्वमंगला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां कालरात्रि की आराधना से गूंजा हसदेव तट

Must Read

सप्तमी पर सर्वमंगला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां कालरात्रि की आराधना से गूंजा हसदेव तट

नमस्ते कोरबा :- सर्वमंगला मंदिर में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हसदेव नदी के तट पर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।सप्तमी के अवसर पर मां सर्वमंगला का विशेष श्रृंगार किया गया। आकर्षक पोशाक और भव्य आभूषणों से सुसज्जित देवी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में तेल और घी के ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए, जिनकी दिव्य रोशनी ने पूरे क्षेत्र को आलोकित कर दिया। यह दृश्य कोरबा की आस्था और परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करता रहा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती से व्यवस्था सुचारू बनी रही।

ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह मंदिर अत्यंत महत्वपूर्ण है। सर्वमंगला मंदिर को कोरबा राजघराने की कुलदेवी का स्थान प्राप्त है, जिसकी स्थापना वर्ष 1898 के आसपास मानी जाती है। नवरात्रि के दौरान यहां का धार्मिक माहौल पूरे जिले को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर देता है।

Read more :- जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -