चेट्रीचंड्र महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

Must Read

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

नमस्ते कोरबा :- पूज्य सिंधी समाज कोरबा द्वारा सिंधी समाज के आराध्य भगवान श्री झूलेलाल महाराज के जन्मोत्सव एवं चेट्रीचंड्र महोत्सव के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आस्था, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

शोभायात्रा की शुरुआत रानी रोड स्थित झूलेलाल मंदिर से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोदड़ी धाम, DDM रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शोभायात्रा में शामिल हुए। वे पुराना बस स्टैंड के पास यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री झूलेलाल जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु मुख्य आकर्षण रहे। आयोजन को सफल बनाने में सिंधी समाज के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Read more :- *अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के विरूद्ध जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जप्त*

“आस्था, उत्साह और संस्कृति का महाकुंभ बना कोरबा: भगवा लहर में डूबा शहर, भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -