Sunday, March 1, 2026

स्वर्ण सिटी स्थित निज निवास पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का भव्य जन्मदिवस समारोह सम्पन्न

Must Read

स्वर्ण सिटी स्थित निज निवास पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का भव्य जन्मदिवस समारोह सम्पन्न

नमस्ते कोरबा :- पूर्व मंत्री कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनसैलाब और आत्मीयता का अद्भुत संगम बन गया, जहाँ हजारों की संख्या में आमजन, गणमान्य नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए। जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनायें व्यक्त करने वाले शुभचिंतकों का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

कार्यक्रम के शुरूआत में श्री अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर आज सुबह हसदेव नदी के तट पर स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में जाकर अपना माथा टेका तथा उनसे सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा और वृद्धाआश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को वस्‍त्र और फल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्‍त किया तत्पश्चात सुभाष ब्लॉक स्थित मां काली मंदिर गए, वहां पूजा अर्चना पश्चात स्वर्ण सिटी स्थित अपने आवास में लोगों से मुलाकात के लिए उपलब्ध रहे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाइयां दी। बधाई देने वालों का तांता उनके निवास पर लगा रहा।

इस अवसर पर राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, संगठनों के साथ – साथ व्‍यापारी बंधुओं ने व्‍यक्तिगत तौर पर जयसिंह अग्रवाल के दर्री रोड स्थित निवास पहुंचे और अपने प्रिय जननायक “जयसिंह भैया” को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

 

समारोह में कोरबा क्षेत्र के अतिरिक्त बिलासपुर, पेंड्रा, गौरेला, मरवाही एवं जिले के रामपुर, कटघोरा, पाली-तानाखार व विभिन्न अंचलों से हजारों लोग उपस्थित रहे। कई आगंतुक वर्तमान या पूर्व पदों पर आसीन जनप्रतिनिधि एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

पूरा वातावरण उत्साह, आत्मीयता और सम्मान की भावनाओं से ओतप्रोत रहा। कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पुष्पमालाएँ, महामालाएँ और पुष्पगुच्छ अर्पित कर, शाल एवं श्रीफल भेंट कर तथा केक कटवाकर अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनके प्रति अपने अटूट स्नेह, विश्वास और सम्मान को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया।

यह अवसर केवल जन्मदिन का उत्सव भर नहीं था, बल्कि जन-जन से जुड़े एक ऐसे जननेता के प्रति विश्‍वास, समर्थन और कृतज्ञता का प्रतीक भी था, जिन्होंने सदैव क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की निस्वार्थ सेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता माना है।

जन्मदिन के अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने सबका अभिवादन स्‍वीकार किया और सभी आगंतुकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपार स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

श्री अग्रवाल ने सभी शुभचिंतकों का उनके स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read more :- “पट्टा वाले भैया” जय सिंह अग्रवाल : सेवा, संघर्ष और समर्पण का पर्याय

“मां सर्वमंगला के आशीर्वाद से जन्मदिन की शुरुआत करेंगे जयसिंह अग्रवाल, दिनभर चलेगा जनसंपर्क और भेंट-मुलाकात”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने श्री चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात*

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने श्री चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात* नमस्ते कोरबा। उद्योग...

More Articles Like This

- Advertisement -