रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का होगा भव्य आयोजन,कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा होगा आयोजित

Must Read

रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का होगा भव्य आयोजन,कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा होगा आयोजित

नमस्ते कोरबा : श्री कपिलेश्वर नाथ महादेव की कृपा से पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जन-कल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक संपन्न होगा।

इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का वाचन पं. श्री हनुमान दास जी महाराज संत (अयोध्या ) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है।आयोजन की शुरुआत 02 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा से होगी, जो कपिलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर से जल लेकर पुनः कथा स्थल तक पहुँचेगी।
03 फरवरी से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वेदी मंडप पूजन, यज्ञाहुति एवं कथा का आयोजन किया जाएगा।
10 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति, सहस्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा तथा दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति कि संरक्षिका श्रीमती सुधा झा ने कोरबा के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पधारकर इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Read more :- *औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री लखन लाल देवांगन*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,590SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा बना धर्मनगरी बागेश्वर सरकार के आगमन पर उमड़ी ऐतिहासिक भीड़

कोरबा बना धर्मनगरी बागेश्वर सरकार के आगमन पर उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले के बांकी मोंगरा अंतर्गत...

More Articles Like This

- Advertisement -