कोरबा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Must Read

कोरबा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

नमस्ते कोरबा :- जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम के अवसर पर कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में करतला–हाटी मार्ग पर एक विशेष श्रमदान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर कलर एवं रेडियम पट्टी लगाई गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाकर आमजन को यह संदेश दिया कि रात्रि के समय सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता उपलब्ध हो, जिससे दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Read more :- संडे स्पेशल : कोरबा के दीवारों पर उतरे 90 के दशक के सुपर हीरो, सौंदर्यीकरण के साथ स्वच्छता का सशक्त संदेश

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे समीक्षा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे...

More Articles Like This

- Advertisement -