सीएसईबी कॉलोनी में रिटायर्ड एएसआई के घर 10 लाख की चोरी, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Must Read

सीएसईबी कॉलोनी में रिटायर्ड एएसआई के घर 10 लाख की चोरी, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

नमस्ते कोरबा :- शहर की सीएसईबी कॉलोनी में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिटायर्ड एएसआई का परिवार एक पारिवारिक मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। घर की देखरेख के लिए ताले की चाबी पड़ोसी और रिश्तेदारों को दी गई थी। शनिवार को जब परिवार वापस लौटा, तो घर का मुख्य ताला टूटा हुआ था और अंदर आलमारी का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे कीमती जेवरात गायब हैं।

बताया जा रहा है कि गलेटबिन कुमार 31 दिसंबर को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे और उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवरात खरीदे थे, जिन्हें सुरक्षित रखने के लिए घर में रखा गया था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बना लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।इस घटना ने एक बार फिर कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब पीड़ित स्वयं एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं।

Read more :- ‘मां तुझे सलाम’ का शुभारंभ,रविवार को होगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम,गणतंत्र दिवस पर होगा आयोजन का भव्य समापन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -