ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Must Read

ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

नमस्ते कोरबा :- शहर के व्यस्ततम ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल घायल की हालत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां और दुकानों के कारण आए दिन जाम और हादसे हो रहे हैं। लगातार घटनाओं के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता पर अब सवाल उठने लगे हैं।

Read more :- क्या शहर की शांति से ज़्यादा ज़रूरी है शराब की दुकान? मंत्री जी! शराब दुकान तो हटवा दीजिए,शहर में आए दिन हो रहा विवाद

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे समीक्षा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे...

More Articles Like This

- Advertisement -