Tuesday, February 24, 2026

नगर निगम कोरबा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ठप,7 माह से नहीं बुलाई गई सामान्य सभा, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर और सभापति को लिखा पत्र

Must Read

नगर निगम कोरबा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ठप,7 माह से नहीं बुलाई गई सामान्य सभा, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर और सभापति को लिखा पत्र

नमस्ते कोरबा :- नगर पालिक निगम कोरबा में लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। निगम की सामान्य सभा पिछले 7 महीनों से आयोजित नहीं किए जाने पर अब सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने इस मुद्दे पर निगम अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए नियमों की अनदेखी और जनहित की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया है।

पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के अनुसार प्रत्येक दो माह में सामान्य सभा आयोजित किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद 2 मई 2025 के बाद से एक भी सामान्य सभा नहीं बुलाई गई, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है कि सामान्य सभा ही वह मंच है जहाँ शहर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और योजनाओं पर खुली चर्चा होती है। सभा न होने से पार्षदों के अधिकार बाधित हो रहे हैं, वहीं शहर के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि अब तक 3 से 4 सामान्य सभाएं हो जानी चाहिए थीं, लेकिन एक भी बैठक न बुलाया जाना निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया गया है। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने निगम अध्यक्ष से तत्काल नियमों के अनुसार सामान्य सभा आयोजित करने के निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द बैठक नहीं बुलाई गई तो यह मामला और गंभीर राजनीतिक रूप ले सकता है।

Read more :- रजत जयंती वर्ष में कोरबा पुलिस का महिला सुरक्षा अभियान, कटघोरा में जनजागरूकता कार्यक्रम

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया* नमस्ते कोरबा : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा ...

More Articles Like This

- Advertisement -