घर से कार लाकर यातायात पुलिस ने उतारा हूटर, हटवाई ब्लैक फिल्म

Must Read

घर से कार लाकर यातायात पुलिस ने उतारा हूटर, हटवाई ब्लैक फिल्म

नमस्ते कोरबा। नववर्ष की पूर्व रात्रि सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले एक कार चालक पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। चालक द्वारा कार में अवैध ब्लैक फिल्म और हूटर लगाकर तेज आवाज में चलने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कार को जब्त किया और चालक के घर से वाहन मंगवाकर हूटर व ब्लैक फिल्म हटवाई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक शिवा राठौर, पिता मुकेश कुमार, निवासी पथरापारा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4300 रुपए का चालान काटा गया। कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया।

यातायात एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी। पुलिस ने साफ किया कि यातायात नियम तोड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Read more :- अपराध चुनौती,नियंत्रण प्राथमिकता : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुंदेली में रातभर गूंजा‘जय श्री श्याम’ श्याम अखाड़ा के 12वें महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बुंदेली में रातभर गूंजा‘जय श्री श्याम’ श्याम अखाड़ा के 12वें महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,भजनों पर झूमे श्रद्धालु नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -