वार्ड 5 देवांगन पारा इंदिरा नगर में पल्स पोलियो टीकाकरण

Must Read

वार्ड 5 देवांगन पारा इंदिरा नगर में पल्स पोलियो टीकाकरण

नमस्ते कोरबा : वार्ड क्रमांक 5 देवांगन पारा, इंदिरा नगर मोहल्ला में रविवार को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद टामेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर फरहद अली एवं धनेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। बच्चों को दवा पिलाने का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाजवंती दीवान, मितानिन कृष्ना देवांगन, एएनएम सुधा बंसोड़, नर्सिंग छात्रा नमिता यादव एवं आशा कार्यकर्ता मिंज द्वारा किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत अवश्य दवा पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प मजबूत हो सके। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जनस्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक पहल बताया।

Read more :- इंदिरा नगर, नहीं टूटेगा किसी का मकान : उद्योग मंत्री श्री देवांगन

कोरबा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ: ‘मीना जैन मेमोरियल कप’ के लिए भिड़ेंगी 16 टीमें

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -