इंदिरा नगर, नहीं टूटेगा किसी का मकान : उद्योग मंत्री श्री देवांगन

Must Read

इंदिरा नगर, नहीं टूटेगा किसी का मकान : उद्योग मंत्री श्री देवांगन

नमस्ते कोरबा। इंदिरा नगर, कोरबा के मकानों को रेलवे द्वारा दिए गए नोटिस के सम्बन्ध में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से क्षेत्र के लोगों से निज निवास कार्यालय कोरबा कोहड़िया में मुलाकात की।

मंत्री ने कहा क्षेत्र के लोगों से की अपील किसी के भी अफवाह में नहीं आए 

मंत्री ने इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए रेलवे के डीआरएम और कोरबा कलेक्टर से फ़ोन पर चर्चा की। मंत्री श्री देवांगन ने रेलवे के अधिकारी को दो टुक कहा है की पहले रेलवे प्रबंधन ये बताए की किस प्रयोजन हेतु इस जमीन का उपयोग किया जाना है, योजना के लिए स्वीकृति मिली है की नहीं।

उन्होंने कहा की पहले जिला प्रशासन, क्षेत्र के आम जन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा होगी। बैठक होने तक किसी तरह कारवाई नहीं करने निर्देशित किया है। मंत्री श्री देवांगन ने दो टुक कहा है की कोरबा शहर के लोगों को किसी तरह की परेशानी के सामने नहीं करना पड़े, यह ध्यान में रखते हुए कार्य करना है।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है किसी के भी अफवाह में नहीं आए। बस्ती वासियों के साथ वें हैं। बिना किसी डर, भय के साथ अपने परिवार के निवास करें।।

Read more :- कोरबा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ: ‘मीना जैन मेमोरियल कप’ के लिए भिड़ेंगी 16 टीमें

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -