सतरेंगा पिकनिक से लौटते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, बड़ा हादसा टला

Must Read

सतरेंगा पिकनिक से लौटते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, बड़ा हादसा टला

नमस्ते कोरबा :- जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा से लौटते समय एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसा रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन काफी तेज रफ्तार में चल रहा था। मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे स्कॉर्पियो सीधे खेत की ओर जा धसी। वाहन के रुकते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में ग्रामीणों व अन्य लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

गंभीर दुर्घटना की आशंका के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित होने से राहत की सांस ली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सतरेंगा लौटने वाले वाहनों की रफ्तार अक्सर तेज रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग भी की।

Read more :- *बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : देवांगन*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सरस्वती साइकिल योजना पर उठे सवाल: छात्राओं को मिलीं गुणवत्ताविहीन साइकिलें, राकेश जालान बोले— “अपने खर्च पर बनवाऊंगा बेटियों की सभी खराब साइकिलें”..

सरस्वती साइकिल योजना पर उठे सवाल: छात्राओं को मिलीं गुणवत्ताविहीन साइकिलें, राकेश जालान बोले— "अपने खर्च पर बनवाऊंगा बेटियों...

More Articles Like This

- Advertisement -