दीपावली पर निगमकर्मियों की अवैध वसूली,घंटाघर और सुभाष चौक पर विक्रेताओं से 200 वसूल,100 की रसीद

Must Read

दीपावली पर निगमकर्मियों की अवैध वसूली,घंटाघर और सुभाष चौक पर विक्रेताओं से 200 वसूल,100 की रसीद

नमस्ते कोरबा। दीपावली की रौनक के बीच घंटाघर चौक और सुभाष चौक पर खरीदारी के लिए आए ग्रामीण और विक्रेता नगर निगम कर्मियों की कथित अवैध वसूली का शिकार हुए।

त्योहार के लिए फूल, पौधे, फल और पूजन सामग्री बेचने आए विक्रेताओं ने बताया कि निगमकर्मी “सफाई व्यवस्था” के नाम पर उनसे 200 लिया गया है,जबकि उन्हें केवल 100 की रसीद दी गई है। कई विक्रेताओं ने कहा कि अगर उन्होंने अतिरिक्त राशि देने से इनकार किया तो उन्हें बिक्री स्थल से हटाने की धमकी दी गई।

मीडिया कर्मियों के हस्तक्षेप पर कुछ विक्रेताओं को 100 वापस किए गए, लेकिन अधिकांश डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा सके। स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण इस एक दिन के त्यौहार में अपने घर की बनी पूजन सामग्री और फूलमालाओं की बिक्री कर थोड़ी आमदनी की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में उनसे अवैध वसूली करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Read more :- दीपों की यह ज्योति हर घर को आलोकित करेहर जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार हो :-लखनलाल देवांगन विधायक एवं मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर ‘स्टंटबाज़ी’ पड़ी महंगी, वायरल वीडियो ने कटवा दिया 4500 का चालान

कोरबा के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर ‘स्टंटबाज़ी’ पड़ी महंगी, वायरल वीडियो ने कटवा दिया 4500 का चालान नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -