*छत्तीसगढ़ रजत जयंती के तहत बालको ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

Must Read

*छत्तीसगढ़ रजत जयंती के तहत बालको ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती (25 वर्ष) उत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस पहल के अंतर्गत 300 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जो बालको की कर्मचारी कल्याण, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप एवं शुगर की जांच, नेत्र परीक्षण, सामान्य शारीरिक परीक्षण और आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर निदान और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान कर कर्मचारियों में दीर्घकालिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हमारा मानना है कि कि हमारे कर्मचारियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। कंपनी में हम निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष बल देते हैं ताकि हमारे कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार गुणवत्तापूर्ण जांच और समय पर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकें। यह स्वास्थ्य शिविर हमारे कर्मचारी कल्याण के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण और सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हुए ही कंपनी ने एक विशेष ‘फर्स्ट एड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ का भी आयोजन किया, जिसमें 200 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों को जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को विकसित करना था, जिससे कार्यस्थल और समाज में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिल सके।

ये पहल बालको की समग्र स्वास्थ्य एवं जीवन सुरक्षा के प्रति दीर्घकालिक दृष्टि को प्रतिबिंबित करती हैं। इसमें नियमित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, समय-समय पर चिकित्सा जांच, रक्तदान शिविर, टीकाकरण अभियान और संगठन के सभी स्तरों पर सुरक्षा प्रशिक्षण शामिल हैं। इन निरंतर पहलों से बालको एक सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगपूर्ण कार्यसंस्कृति को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।

Read more :- कोरबा की बेटी लखनी साहू को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित,राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला MY Bharat NSS Award 2022-23

सड़क गायब,सिस्टम गायब,जिम्मेदारी भी गायब!उरगा रोड बन चुका है हादसों का हॉटस्पॉट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -