सड़क गायब,सिस्टम गायब,जिम्मेदारी भी गायब!उरगा रोड बन चुका है हादसों का हॉटस्पॉट

Must Read

सड़क गायब,सिस्टम गायब,जिम्मेदारी भी गायब!उरगा रोड बन चुका है हादसों का हॉटस्पॉट

नमस्ते कोरबा :- इमलीडुग्गू से उरगा के बीच सड़क अब सड़क नहीं, मौत का जाल बन चुकी है। मानिकपुर की बंद खदान के किनारे दो से तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो बारिश का पानी भरने पर तालाब जैसे नजर आते हैं। गहराई का अंदाजा न होने से लोग रोजाना इन गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन है।

कल दोपहर के वक्त एक युवक की बाइक इन गड्ढों में जा फंसी। ठीक उसी वक्त वहां से एक बस गुजर रही थी। बाइक फिसलने से युवक गिरा, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि बस की चपेट में आने से बच गया नहीं तो यह सड़क एक और जान ले लेती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से गड्ढे लगातार चौड़े और गहरे होते जा रहे हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया सवार तो जान हथेली पर रखकर ही निकलते हैं। हर दिन जाम की स्थिति रहती है, और आमजन की परेशानियां चरम पर हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में इस सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया, ज्ञापन सौंपे, पर नतीजा वही ढाक के तीन पात। विभागीय अधिकारी शायद अब किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं ताकि मरम्मत के कागज़ दोबारा चल सकें।

लोगों का सवाल है कि जब यह सड़क जिले की प्रमुख औद्योगिक रूट में गिनी जाती है, तो फिर उसकी देखरेख क्यों नहीं की जा रही? आखिर कब तक जान जोखिम में डालकर इस गड्ढों भरी सड़क से गुजरना पड़ेगा?

Read more :- कांग्रेस का जिलाध्यक्ष लीडर बेस्ड  नही बल्कि संगठन और कार्यकर्ताओं की पसंद के आधार पर चुना जाएगा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“जहां सड़क कहती है ‘धीरे चलिए’ :45 किमी में 230 मोड़ों का अनोखा सफर”बालकों-लेमरू पहाड़ी मार्ग बना आकर्षण का केंद्र, घने जंगल, गहरी घाटियां...

“जहां सड़क कहती है ‘धीरे चलिए’ :45 किमी में 230 मोड़ों का अनोखा सफर”बालकों-लेमरू पहाड़ी मार्ग बना आकर्षण का...

More Articles Like This

- Advertisement -