*बालको के रामलीला मैदान में विजयादशमी उत्सव धूमधाम संपन्न*

Must Read

*बालको के रामलीला मैदान में विजयादशमी उत्सव धूमधाम संपन्न*

नमस्ते कोरबा : विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी की भव्य झांकियों और रावण-दहन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। पूजा-अर्चना की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर सीईओ सहित बालको परिवार के अन्य सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

बालकोनगरवासियों ने बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशाल रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम धर्म, सत्य और सद्गुणों की शक्ति के असत्य और अन्याय पर विजय का प्रेरणादायी प्रतीक बना। आकर्षक सजावट और नौ दिनों तक आयोजित रामलीला प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे।

रामलीला मैदान में आयोजित यह सार्वजनिक विजयादशमी बालकोनगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान बन चुकी है। 44 वर्षों से यह आयोजन अपनी गौरवशाली परंपरा का उत्सव मना रहा है।

Read more :- नवरात्रि की झांकी में भावुक कर देने वाला दृश्य,जब देवी स्वरूपा ने मासूम को दिया मां जैसा दुलार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी रणनीति

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -