कोरबा में मूसलाधार बारिश से नगर निगम द्वारा आयोजित रामलीला का रावण पुतला धराशाई, पुनर्निर्माण की तैयारी तेज

Must Read

कोरबा में मूसलाधार बारिश से नगर निगम द्वारा आयोजित रामलीला का रावण पुतला धराशाई, पुनर्निर्माण की तैयारी तेज

नमस्ते कोरबा : नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला और दशहरा उत्सव में आज दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश ने आयोजन को प्रभावित कर दिया। 80 फीट ऊँचा रावण पुतला निर्माणाधीन था, लेकिन नगर निगम की उचित तैयारी न होने के कारण यह पुतला बारिश में धराशाई हो गया।

समिति के लोगों और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों ने रावण पुतले को बचाने के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज बारिश और मिट्टी व लकड़ी की नमी के कारण वे प्रयास सफल नहीं हो सके। रावण पुतले के निर्माण में लगे कई कारीगर और मजदूर निराश दिखाई दिए।

हालांकि समिति के सदस्यों और कारीगरों ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बताया कि आज रात तक नए सिरे से रावण का पुतला तैयार कर लिया जाएगा ताकि कल के दशहरा उत्सव में इसे धूमधाम से जलाया जा सके। उन्होंने कहा कि रावण का नया पुतला पिछले पुतले से भी अधिक मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा।

Read more :- कटघोरा: पारिवारिक विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि और दशहरा पर्व पर कोरबा पुलिस अलर्ट,शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,अतिरिक्त बल की तैनाती पंडालों से लेकर मेले तक हर जगह निगरानी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी रणनीति

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -