कटघोरा: पारिवारिक विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कटघोरा: पारिवारिक विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हमले के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और पारिवारिक कलह के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Read more :- नवरात्रि और दशहरा पर्व पर कोरबा पुलिस अलर्ट,शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,अतिरिक्त बल की तैनाती पंडालों से लेकर मेले तक हर जगह निगरानी

अर्धनिर्मित मल्टिप्लेक्स के पास पिकअप में लोड कर ले गए बिजली का खम्भा,वीडियो वायरल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी रणनीति

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -