नवरात्रि पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

Must Read

नवरात्रि पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

नमस्ते कोरबा :-  नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कोरबावासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, ऐश्वर्य और खुशहाली की कामना की।

श्री अग्रवाल शाम 7 बजे से देर रात तक स्वर्ण सिटी, रानी गेट, सीतामणी चौक, श्रीराम दरबार, सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व), एमपी नगर और दादरखुर्द स्थित पंडालों में पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था, शक्ति और भक्ति का महापर्व है। शारदीय नवरात्रि संयम, वैराग्य और सौम्यता का संदेश देती है। दुर्गा नवमी पर माता सिद्धिदात्री की उपासना से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, सुरेश पटेल, राकेश तांती, प्रेम अग्रवाल, रवि खूंटे, संजय अग्रवाल, बंटी शर्मा, जे.पी. अग्रवाल, अरुण यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Read more :- अर्धनिर्मित मल्टिप्लेक्स के पास पिकअप में लोड कर ले गए बिजली का खम्भा,वीडियो वायरल

बिजली बिलों की बढ़ोतरी पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली बिल जलाकर जताया विरोध

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी रणनीति

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -