Wednesday, October 15, 2025

बालको में छाया घना कोहरा,हिल स्टेशन सा नजारा देख लोग हुए मंत्रमुग्ध

Must Read

बालको में छाया घना कोहरा,हिल स्टेशन सा नजारा देख लोग हुए मंत्रमुग्ध

नमस्ते कोरबा : सोमवार की सुबह बालको क्षेत्र धुंध की घनी चादर में लिपटा रहा। सुबह-सुबह जब सेक्टर-5 से आगे मॉर्निंग वॉक के लिए लोग घरों से निकले तो उन्हें ऐसा दृश्य देखने को मिला मानो वे अचानक किसी हिल स्टेशन की वादियों में पहुंच गए हों। चारों ओर फैली सफेद धुंध ने शहरवासियों को रोमांचित कर दिया।

कोहरे की घनत्व इतनी अधिक रही कि दृश्यता मुश्किल से 40 से 50 मीटर तक सीमित रही। सड़कें पेड़ और मकान सब मानो बादलों के बीच खो गए हों। इस मनमोहक नजारे ने लोगों को रुकने और बार-बार तस्वीरें लेने पर मजबूर कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई प्रकृति के इस अद्भुत उपहार का आनंद उठाता नजर आया।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार कोरबा में मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दिन में तापमान अभी भी सामान्य है, लेकिन सुबह और रात की ठंडक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसी वजह से कोहरे का असर अधिक महसूस हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम को ऐसे ही नजारे देखने मिल सकते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने कोहरे से ढकी इस सुबह को बेहद यादगार बताया। वॉक पर निकले एक निवासी ने कहा  आज तो ऐसा लग रहा था कि हम कोरबा में नहीं, बल्कि मसूरी या शिमला में घूम रहे हैं।

वीडियो आभार : अब्दुल नफीस खान अधिवक्ता बालको

Read more :- कोरबा में होगा दिव्य श्रीराम कथा महोत्सव, जगतगुरु रामभद्राचार्य जी करेंगे प्रवचन

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सरकारी खर्च पर हुआ आयोजन पर मंच बना भाजपा का, नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने निगम से मांगा रामलीला-दशहरा मेला का पूरा...

सरकारी खर्च पर हुआ आयोजन पर मंच बना भाजपा का, नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने निगम से...

More Articles Like This

- Advertisement -