Monday, February 16, 2026

Korba breaking : सीएम के आगमन से पहले कोरबा में एनएचएम कर्मियों का जल सत्याग्रह और मनोकामना रैली

Must Read

Korba breaking : सीएम के आगमन से पहले कोरबा में एनएचएम कर्मियों का जल सत्याग्रह और मनोकामना रैली

नमस्ते कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित कोरबा आगमन से पहले ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवाज़ ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने अनोखे अंदाज़ में अपना विरोध दर्ज कराया।

बड़ी संख्या में कर्मचारी हसदेव नदी के पानी में उतरकर खड़े हुए और अपनी लंबित मांगों को दोहराते हुए ‘जल सत्याग्रह’ किया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने एक साथ निकलकर ‘मनोकामना रैली’ निकाली और मां सर्वमंगला को चुनरी भेंट कर सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की प्रार्थना की।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में वेतन विसंगति का निराकरण, नियमितीकरण और अन्य सेवा संबंधी लाभ शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से आंदोलन और ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का हल नहीं निकला, जिससे अब वे शांतिपूर्ण लेकिन प्रतीकात्मक तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं।

संघ का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व इस तरह के प्रदर्शन से सरकार का ध्यान उनकी समस्याओं की ओर अवश्य जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी कि जब तक उनकी जायज़ मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Read more :- सड़कों के गड्ढों से जान- माल का बढ़ता नुकसान,गड्ढों में सड़क तलाश रही है कोरबा की जनता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -