एक पखवाड़े में दूसरी बार महापौर बनाम नगर निगम! 27.55 लाख की ‘चार्ली चौपाटी’ के नामकरण पर विवाद,महापौर बोलीं MIC में प्रस्ताव लाकर रखेंगे महापुरुष का नाम

Must Read

एक पखवाड़े में दूसरी बार महापौर बनाम नगर निगम! 27.55 लाख की ‘चार्ली चौपाटी’ के नामकरण पर विवाद,महापौर बोलीं MIC में प्रस्ताव लाकर रखेंगे महापुरुष का नाम

नमस्ते कोरबा। कोरबा नगर निगम में इन दिनों अजब सियासी तस्वीर देखने को मिल रही है। महापौर अपनी ही नगर सरकार के फैसलों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार ऐसा मौका आया है जब महापौर अपने ही निगम के अधिकारियों और व्यवस्था के सामने खड़ी दिखाई दी हैं। पहले बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर आयुक्त से टकराव चर्चा में रहा और अब ₹27.55 लाख की लागत से तैयार ‘चार्ली चौपाटी’ के नामकरण ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

मुख्य मार्ग पर ठेले और गुमटी संचालकों के लिए विकसित की गई चार्ली चौपाटी का हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण किया था। लोकार्पण के बाद चौपाटी के अंग्रेजी नाम को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। विवाद अब केवल नाम तक सीमित नहीं है बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली और फैसलों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मामले में महापौर संजू देवी राजपूत ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी उद्यान अथवा सार्वजनिक स्थल का नामकरण करने से पहले मेयर इन काउंसिल (MIC) में प्रस्ताव पारित कराया जाता है। चार्ली चौपाटी नाम किसने और किस प्रक्रिया के तहत रखा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि MIC में प्रस्ताव लाकर गार्डन का नाम किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाएगा।

इधर कांग्रेस ने इस नामकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कोरबा को अंग्रेजीमय शहर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। शहर में पहले से मौजूद गार्डन बदहाल और अव्यवस्थित हैं, ऐसे में नए गार्डन के निर्माण और उसके नामकरण को लेकर निगम की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े होते हैं।

नाम बदलेगा तो फिर बढ़ेगा सरकारी खर्च!

इस पूरे विवाद में एक दिलचस्प पहलू भी सामने आ रहा है। यदि MIC में प्रस्ताव पारित कर चार्ली चौपाटी का नाम किसी महापुरुष के नाम पर रख दिया जाता है, तो पुराने नाम वाले बैनर, पोस्टर और साइन बोर्ड बदलने की नौबत आएगी। यानी नामकरण की प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद अब नाम बदलने में भी सरकारी धन खर्च होने की आशंका है। सवाल यह है कि जब नामकरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया मौजूद है, तो उसका पालन पहले क्यों नहीं किया गया?

फिलहाल ₹27.55 लाख की लागत से तैयार चौपाटी अपने उद्देश्य से ज्यादा नामकरण के विवाद को लेकर सुर्खियों में है। महापौर के बयान ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर नगर निगम में फैसले किसकी सहमति से लिए जा रहे हैं और महापौर को अपने ही निगम के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी क्यों नहीं है?

Read more :- कोरबा से 45 किमी का सफर,230 मोड़… हर मोड़ पर कुदरत का नया नजारा, गुलाबी ठंड में निखरी बालको-लेमरू पहाड़ी मार्ग की खूबसूरती, घुमावदार रास्ता पर्यटकों के लिए बना आकर्षण

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*रविवार विशेष* : *कोरबा में लगा अनूठा मेला,जहां एक रुपये में मिल रही थीं खुशियां!गढ़कटरा में बच्चों के लिए सजा अनूठा संसार*

*रविवार विशेष* : *कोरबा में लगा अनूठा मेला,जहां एक रुपये में मिल रही थीं खुशियां!गढ़कटरा में बच्चों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -