स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा में पतंजलि चिकित्सालय में लगा आयुर्वेदिक शिविर,153 लोगों ने लिया फायदा

Must Read

स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा में पतंजलि चिकित्सालय में लगा आयुर्वेदिक शिविर,153 लोगों ने लिया फायदा

नमस्ते कोरबा :- आज़ादी के अमृत पर्व पर कोरबा के लोगों को मिला सेहत का तोहफ़ा। 15 अगस्त को निहारिका रोड स्थित पतनजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय में आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की। भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में आए 153 मरीजों को निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ, एक्यूप्रेशर उपचार और शुगर जांच की सुविधा दी गई। इसके साथ ही योग-प्राणायाम का प्रशिक्षण भी मिला।

पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि “स्वस्थ जीवन के लिए भोजन में संतुलन जरूरी है। हितभुक, मितभुक और रितभुक आहार से ही असली स्वास्थ्य सुरक्षा होती है। शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ. वागेश्वरी शर्मा, डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा और पंचकर्म थेरेपिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल ने अपनी सेवाएँ दीं। आयोजन की सफलता में कई फार्मा संस्थानों और लायंस क्लब के पदाधिकारियों का भी योगदान रहा।

Read more :- जन्माष्टमी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन,पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -