जन्माष्टमी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन,पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की

Must Read

जन्माष्टमी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन,पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की

नमस्ते कोरबा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगरभर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा उत्साह देखने को मिला। इसी अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शनिवार को शहर के प्रमुख मंदिरों श्री श्याम मंदिर, श्री राम दरबार एवं श्री सप्त देव मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

मंदिरों में दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ और उनका उपदेश ‘कर्म ही धर्म है’ आज भी हम सबके लिए जीवन का पथप्रदर्शक है। जन्माष्टमी का यह पर्व हमें धर्म, कर्तव्य, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा नगर की यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर हमें सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं और भगवान श्रीकृष्ण से नगर एवं प्रदेश के लोगों की खुशहाली और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।

पूरे दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। रात्रि में झांकी सजाई गई, भजन-कीर्तन गूंजते रहे और वातावरण ‘हरे कृष्ण’ के उद्घोष से भक्तिमय बना रहा। बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने।

Read more :- कोरबा के कराटे चैंपियंस ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, 5 पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई नमस्ते कोरबा :-  टी...

More Articles Like This

- Advertisement -