एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Must Read

एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

नमस्ते कोरबा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स (एनकेएच) में ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शंकर पालीवाल ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद सुरक्षा गार्ड ने सलामी दी और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस अवसर पर डॉ. नगेंद्र बागरी, डॉ. अविनाश सिंग, डॉ. अनिल अरोरा, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. संजय अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं एडमिन स्टाफ से रुना रागिनी, राजेश चंदानी, अंकिता चक्रवर्ती, नाहिदा परवीन के साथ क्लिनिकल, नॉन-क्लिनिकल, पैरामेडिकल, एडीसी स्टाफ, एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक स्टाफ, मेडजोन स्टाफ एवं रोटरी क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण कर गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। विशेष पहल के तहत एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और रोटरी क्लब ने मिलकर टीबी मरीजों को फूड हैम्पर व स्वतंत्रता दिवस की मिठाई वितरित की। डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें प्रेरणा लेकर जीवन में नैतिक मूल्यों और चरित्र का निर्माण करना चाहिए।

उन्होंने घोषणा की कि आजादी के महोत्सव पर बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क होम चेकअप सेवा 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी, जो कोरबा शहर से 10 किलोमीटर क्षेत्र तक लागू होगी। एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने पुनः समाज सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के संकल्प को दोहराया।

Read more :- जन्माष्टमी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन,पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -